फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार मां-बेटे को रौँदा, महिला की मौत

विज्ञापन
मृतक महिला मोहरश्री का फाइल फोटो - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। रिश्तेदारी में मौत पर शोक जताने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को मैक्स गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को फतेहाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव भीकनपुर बझेरा निवासी प्रेमसिंह पुत्र पज्जाराम की फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर अंतर्गत गांव पहाड़पुर स्थित रिश्तेदारी में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। प्रेमसिंह अपनी मां मोहरश्री (65) के साथ रिश्तेदारी में शोक जताने बाइक से जा रहा था।
मां-बेटा आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव पलिया के निकट से होकर जा रहे थे। तभी मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहरश्री की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल प्रेम सिंह को फतेहाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें