फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य की कोठी के ताले तोड़कर13 लाख की चोरी, पुलिस अंधेरे में

Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजगंज स्थित कैलाश रेजीडेंसी में हुई घटना, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजगंज स्थित गांव रजरई मार्ग स्थित कैलाश रेजीडेंसी में चोरों ने मैनपुरी स्थित किशनी के वार्ड नंबर एक से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह की नई कोठी को निशाना बनाया। चोर पांच लाख के जेवरात, 6.5 लाख रुपये सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन चोरों के बारे में सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


किशनी, मैनपुरी निवासी शुभम सिंह ने बताया कि एक साल पहले कैलाश रेजीडेंसी में एक कोठी बनवाई थी। दो महीने पहले गृह प्रवेश किया था। घर में सामान रखा हुआ था। दस नवंबर को घर आए थे। दूसरे दिन किशनी चले गए। सोमवार को फिर घर आए। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर गए तो बाकी कमरों के भी ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। अलमारी का लॉकर टूटा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की।

शुभम सिंह ने बताया कि चोर दो एलईडी, पांच लाख रुपये सोने के जेवरात, 6.5 लाख रुपये कैश, इनवर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। कुल 13 लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि सामने ही गेट बंद कालोनी है। वहां गार्ड भी रहता है। इसके बावजूद चोरी कैसे हो गई। आशंका है कि  चोरों ने रेकी करके वारदात की है। पुलिस आसपास कालोनी में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। कालोनी के लोगों ने रात में कुछ लोगों को भागकर जाते हुए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें