फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका सहित 13 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में रविवार को बालिका सहित 13 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। छह दिन में आंकड़ा दो से बढ़कर 35 सक्रिय मरीजों तक पहुंच गया है, लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा। बाजार निकलते समय लोग मास्क लगाने पर भी तवज्जों नहीं दे रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इस रिपोर्ट में 13 लोग संक्रमित निकले। संक्रमित लोगों में एक आठ साल की बालिका है। इसके अलावा पांच सीनियर सिटीजन, चार युवा, एक किशोरी एवं 2 संक्रमित 45 प्लस आयु के शामिल है। जो रिपोर्ट आई है उसमें संक्रमित होने वाली सात महिलाएं है तो वहीं छह पुरुष है। जिला में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, लेकिन लोग स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की अपीलों पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे। बाजारों में लोग बेखौफ होकर निकल रहे है। न ही महिलाएं ही बाजार निकलने से हिचक रही हैं और न हीं बुजुर्ग एवं बच्चे। बाजारों में लोगों की भीड़ दिन निकलने के साथ ही शुरू होने लगती है। जो रात को बाजार खुलने तक बनी रहती है। दिन में तो भीड़ के दबाव के चलते जाम तक के हालात बन जाते हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो जाती है। बाजार में जो लोग अपने कार्यों से आते है उनमें एक दो प्रतिशत ही लोग ही ऐसे होंगे जो मास्क लगाकर दिखाई देते हों अन्यथा बिना मास्क के ही लोग नजर आते हैं। लोगों की यह लापरवाही जिला के लिए खतरनाक रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें