वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित परेडकोठी मोहल्ले में शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस के कमरे में फिरोजाबाद के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गेस्ट हाउस के प्रबन्धक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मौके पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी कमरे से साक्ष्यों की पड़ताल की। मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी अनुज (23) बिहार के मुजफ्फरपुर में किसी कम्पनी का कर्मचारी बताया गया है।
देर रात परेडकोठी स्थित साई गणेशा गेस्ट हाउस में रूम नम्बर 105 बुक कराया था। दिन में सुबह 9.30 उसे चेक आउट करना था। काफी समय बीत जाने के बावजूद कमरे से कोई सुगबुगाहट नहीं हुई तो मौजूद कर्मचारी ने प्रबन्धक को इसकी सूचना दी।