फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर बदलने के नाम पर वसूले 7500 रुपये

Fri, 12 Jul 2013 10:50 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । गोमतीनगर के एक मकान में मीटर धीमा होने का आरोप लगाकर दूसरा मीटर लगा दिया गया। इसके एवज में मकान मालिक से 7500 रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


मकान मालिक ने इसकी शिकायत लेसा अधिकारियों से कर दी। लेसा अधिकारियों के पहुंचने तक रुपये मांग रहे लोग मीटर सहित भाग खड़े हुए।

विरामखंड गोमतीनगर में मकान संख्या 5/572 में किरन पांडे रहती हैं। गुरुवार दोपहर पांच लोग अपने को एक निजी कंपनी का कर्मचारी बताकर मीटर बदलने पहुंच गए।

इन लोगों ने पहले लगा हुआ मीटर धीमा होने का आरोप लगाया। मीटर बदलने के बाद यह लोग किरन से 7500 रुपये की मांग करने लगे। किरन ने इसकी सूचना अपने परिचितों को दी।

परिचितों के आने पर मीटर बदलने वाले लोग 5500 रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद किरन ने लेसा के अधिकारियों से भी शिकायत कर दी। शिकायत दर्ज करने के बाद लेसा अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके आने से पहले वे लोग मीटर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरन पांडे ने इसकी लिखित शिकायत की है। इस बारे में गोमतीनगर के अधिशासी अभियंता सीपी यादव का कहना है कि मीटर बदलने का ठेका जिस निजी कंपनी को दिया गया है, उसके कर्मचारियों की जांच की जा रही है। यदि मामला सही पाया गया तो कम्पनी को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें