फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बिल्डिंग की खोल दी सील, निर्माण शुरू

Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुदृढ़ीकरण शुल्क खत्म करके विवादों का सामना कर चुकीं लखनऊ विकास प्राधिकरण की अपर सचिव सीमा सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गईं हैं। उनके खिलाफ हीवेट रोड पर स्थित एक अवैध इमारत की सील खुलवाने की शिकायत की गई है। इस मामले में सचिव ने नए सिरे से पूरी जांच कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर इमारत में अवैध निर्माण किया गया है तो इसे तत्काल सील किया जाए। इस मुद्दे पर अधिशासी अभियंता का कहना है कि बिल्डिंग की सील खोलने का निर्देश अपर सचिव की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन

हीवेट रोड इलाके के शिवाजी मार्ग पर 102/49 भूखंड पर बिल्डर बशीर अहमद, मालिक बिल्डर से एग्रीमेंट कर एक कॉमर्शियल कांप्लेक्स बना रहा है, जबकि यहां का लैंडयूज रिहायशी है। इस इमारत को पूरी तरह से अवैध मानते हुए कुछ समय पहले प्राधिकरण ने सील कर दिया था। इसके बाद बिल्डर ने एलडीए में सील खोलने की प्रक्रिया शुरू करवाई। अधिशासी अभियंता डीसी यादव ने बताया कि अपर सचिव सीमा सिंह ने उन्हें आदेश किया कि कंपाउंडिंग जमा कराके बिल्डिंग की सील खोल दी जाए। उन्होंने इस तरह का आदेश जेई को भी दिया, जिसके बाद सील हटा ली गई। दूसरी ओर, इमारत के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि संकरी जगह बनाई जा रही बिल्डिंग से उनका हवा-पानी तक बंद हो गया है। यहां डबल बेसमेंट खोदा गया है। लोगों का आरोप है कि बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध है। इसके बावजूद सील खोलकर दोबारा निर्माण शुरू करा दिया गया है।

पड़ोसियों की शिकायत और बिल्डिंग की तस्वीरें देखकर यह अवैध लग रही है। अधिशासी अभियंता से उनकी रिपोर्ट मांगी गई है। इमारत अगर मानचित्र के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है तो उसे तत्काल सीलकर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, सचिव, लविप्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें