फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर रौशन हुईं महफिलें

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में जश्न-ए-महफिलों से शहर रौशन हो उठा। पूरी रात महफिलों की शमां जलती रही। बृहस्पतिवार को अमीनाबाद, इस्लामिया कॉलेज, चौक तरकारी मंडी के अलावा शहर में कई जगह जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी और महफिल का दौर चलता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मरकजी मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से झंडे वाला पार्क अमीनाबाद में जश्न ए मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। कमेटी के सदर डॉ. रईस अहमद खान की अध्यक्षता में जश्न की शमां रौशन हुई। कमेटी के महामंत्री एम ए हसीब ने निजामत करते हुए जश्न ए मिलादुन्नबी की शुरूआत की। नदवा कॉलेज के प्रधानाचार्य मौलाना सईदुलरहमान आजमी ने रसूल अल्लाह के जन्मदिवस और उनके आने की खुशी का बयान पेश किया। मौलाना फरमान नेपाली ने कहा इस्लाम और इंसानियत का पैगाम लेकर आए रसूल ए अकरम ने सारी दुनिया को रौशन कर दिया। मौलाना कौसर नदवी व मौलाना जहांगीर आलम कासमी ने भी रसूल-ए-पाक की सीरत पर रौशनी डाली। वहीं शायरों ने भी जश्न को अपने कलाम से कुछ यूं सजाया ...आने वाला है रसूलों का इमाम आज की रात, सबके बन जाएंगे बिगड़े हुए काम आज की रात...। दुश्मन को भी इखलाक की दौलत से नवाजा, उन जैसा मिसाली कोई किरदार नहीं है, फिर आपका पैगाम जमाने को सुना दूं, इखलाक से बढ़कर कोई तलवार नहीं है...। इस मौके पर शायर डॉ. ताबिश मेहंदी, राशिद हमीदी, जमीर आजमी, सअद अमरोहवी, डॉ. मेराज साहिल, शारिक लहरपुरी, रहमत लखनवी, इमरान, जाहिद , कमर सीतापुरी आदि शायर मौजूद रहे। इस्लामिया कॉलेज में जश्न ए रहमतुललिल आलमीन जश्न ए रहमतुललिल आलमीन मनाया गया। उप्र शासन के महाधिवक्ता जफरयाब जीलानी की मौजूदगी मेंजश्न को मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने सारी दुनिया में अपने अखलाक से हुकूमत की। सीरत-ए-रसूल को अपना कर ही हम अपनी जिंदगियों को संवार सकतेे हैं। मौलाना अली अहमद अजीजी ने कहा कि रसूल-ए-पाक के आने की खुशी हर दिल को रौशन कर देती है। उधर, चौक तरकारी मंडी में जश्न-ए-खैरूल बशर मनाया गया। मौलाना ओसामा कासमी व मौलान मुश्ताक ने भी रसूल अल्लाह की सीरत पर बयान पेश किए। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद को अहमद मिया अवार्ड दिया गया, सुलतान शाह आरिफ मिया अवार्ड खेल निदेशालय के निदेशक शहाबुद्दीन मोहम्मद को दिया गया। इसी क्रम में सुन्नी बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से निजामबाग में जश्न-ए-नूर के दौरान रसूल-ए-अकरम को याद किया। संगठन के अध्यक्ष शहाबुद्दीन खान ने कहा कि रसूल ए पाक की अजमत से आज तक दुनियां रोशन हैं। मीनाई एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शाहमीना शाह में जनश ए ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। पीरजादा राशिद अली मीनाई की सरपरस्ती में आयोजित जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को मौलाना एहसामुद्दीन मिस्बाही ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रसूल की सारी जिंदगी अखलाक व भाईचारे का पैगाम देती रही। इसके बाद शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद साहब का दिया संदेश ः इंडियन जस्टिस पार्टी ने हुसैनगंज में पूर्व विधायक व पार्टी अध्यक्ष कालीचरण सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मोहम्मद साहब को याद किया गया। इस अवसर पर शहर काजी अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने कहा कि रसूल संपूर्ण मानव जाति को ईश्वर का संदेश देने आए और उन्होंने सारी दुनिया को मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया।
प्रशासन को किया आगाह ः सुन्नी मजलिस ए अमल ने जिला प्रशासन को आगाह करते कहा है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करेंगे। संगठन के मौलाना अब्दुल वली फारूकी ने कहा कि जिन लोगों को फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है उन्हें छोड़ा जाए और आगे कोई गिरफ्तारी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें