फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप

Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग चौराहे पर एक चाय के होटल और हजरतगंज के मकबरा रोड पर एक स्कूटर पर लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। सजग नागरिकों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। आनन-फानन में पुलिस ने बम निरोधक दस्ता बुलाया। कैसरबाग में दस्ते के जवानों ने चौराहे पर ट्रैफिक का आवागमन रोक कर सूटकेस खोलने की प्रक्रिया शुरू की। थोड़ी ही देर में चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टीम को सूटकेस में कागजात व डायरी मिली। कुछ ऐसा ही हाल हजरतगंज के मकबरा रोड पर रहा। वहां भी सूटकेस में कपड़े व कागजात मिले। बाद में पुलिस ने सूटकेस उनके मालिकों को सौंप दिए। बताया जा रहा है कि टप्पेबाजों ने सूटकेस उड़ाया और कुछ न मिलने पर लावारिस छोड़ दिया था। कैसरबाग चौराहे पर अपराह्न तीन बजे एक चाय होटल पर दो युवक आए और चाय पी फिर सूटकेस छोड़कर गायब हो गए। शक होने पर दुकान मालिक ने अन्य ग्राहकों को सूटकेस के बारे में बताया। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। एसएसआई कैसरबाग जेपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बम निरोधक दस्ता बुलाया। दस्ते के जवानों ने तत्काल चौराहे पर ट्रैफिक रोक दिया और घेराबंदी कर सूटकेस की पड़ताल शुरू की। थोड़ी ही देर में चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दस्ते ने सूटकेस खोला तो उसमें कागजात व डायरी मिली। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूटकेस से मिला परिचय पत्र कैसरबाग के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी राकेश चंद वर्मा का था। पुलिस ने देर रात उन्हें सूटकेस सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, अपराह्न साढ़े तीन बजे हजरतगंज के मकबरा रोड स्थित जीडी पन्न दुकान के सामने खड़े स्कूटर पर एक लावारिस सूटकेस रखे होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद हजरतगंज पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसआई केके मिश्र समेत कई दरोगा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के इलाके में आवागमन बंद कर बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया। दस्ते ने सूटकेस खोला, जिसमें कपड़े व कागजात मिले। कागजात के आधार पर पता चला कि सूटकेस बीकेटी के राजेश तिवारी की है। पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी। बकौल पुलिस राजेश अपना सूटकेस भूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें