लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से दोस्ती बनाई। शादी का झांसा देकर पांच महीने तक उसका यौन शोषण किया फिर शादी से मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला नेवाती टोला निवासी मो. अजेर खां का घर में ही जरदोजी का कारखाना है। साल भर पहले उसने मोबीननगर की एक युवती से दोस्ती बनाई। शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और पांच महीने पहले अपने कारखाने में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आए दिन यौन शोषण करने लगा। वक्त गुजरने के साथ आसपास के लोगों को दोनों के प्रेमप्रसंग की भनक लगने लगी। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अजेर टरकाने लगा। युवती का कहना है कि शनिवार देरशाम शादी की बात करने पर अजेर ने धमकाते हुए शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी के छल का शिकार बनी युवती ने सआदतगंज कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवती को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा और अजेर को गिरफ्तार कर लिया है।