फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो कल थे 'मुसीबत', आज उन पर ही गिरी 'आफत'!

Wed, 26 Jun 2013 01:05 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के हड़ताली संविदा कर्मियों (ड्राइवरों व कंडक्टरों) को बुधवार सुबह से नौकरी से निकालने की कार्रवाई शुरू हो गई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने इन संविदा कर्मियों को बुधवार सुबह 9 बजे तक अपने-अपने डिपो में उपस्थित होकर बस संचालन करने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन


लंबी दूरी का बस संचालन प्रभावित
बुध्ावार सुबह कोई हड़ताली संविदा कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आया। इसके कारण मंगलवार को पटरी से उतरी सिटी बस सेवा बुधवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकी। दूसरी तरफ, प्रदेश के दर्जन भर जिलों में बुधवार से लंबी दूरी का बस संचालन प्रभावित हुआ है।

गौरतलब है कि लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के संविदा ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के कार्य बहिष्कार पर जाने के कारण मंगलवार को 120 में से महज 30 बसों का ही संचालन हुआ। इसके कारण शहर भर में 60 हजार लोग सिटी बस को तरस गए।
विज्ञापन


लोगों को नहीं मिली सिटी बस की सुविधा
बेड़े की रोजाना चलने वाली 120 से 125 सिटी बस की संख्या घटकर 30 ही रह गई। इन बसों का सामान्य रूप से टर्मिनल से संचालन भी नहीं हुआ। ये बसें महानगर के गोल मार्केट से आलमबाग के अवध अस्पताल तक ही चली।

इसके कारण इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंशी पुलिया, बीबीडी, गोमतीनगर एवं पालीटेक्निक चौराहा, बादशाहनगर, आलमबाग, सरोजनीनगर, पीजीआई, रजनीखंड, दुबग्गा आदि जाने वाले लोगों को सिटी बस की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें