उत्तरप्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गली के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से पड़ोस के युवक ने बलात्कार कर दिया।
यहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चार साल की बच्ची गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नौशाद वहां पहुंचा और मौका पाकर बच्ची को खींचकर अपने घर में ले गया।
आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीख पुकार मचाई, तो आरोपी घर से भाग निकला। इसके बाद मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बच्ची को लेकर परिजन लिसाड़ी गेट थाने गए। पिता की तरफ से नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है।
आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी हुई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। धारा 376 और 7/8 लैंगिक अपराधों का बाल संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।