फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Tips: पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस फॉलो करें ये टिप्स

Wed, 27 Apr 2022 04:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Istock
मई का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बढ़ती गर्मी से कई लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए कई लोग अपने घरों में एसी और कूलर लगवा रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके घर में पुराना कूलर है। अक्सर देखने को मिलता है कि समय के साथ साथ कूलर भी ठंडी हवा देना कम कर देता है। अगर आपके पुराने कूलर के साथ यही समस्या है, तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपका कूलर एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा देगा। वहीं दूसरी तरफ आप में से कई लोग ये सोच रहे होंगे कि आखिर पुराना कुलर कैसे एसी जैसी ठंडक दे सकता है? ऐसा संभव है। इसके लिए बस आपको कुछ सिंपल टिप्स को फॉलो करना है, जिसे हम आगे बताने वाले हैं। ऐसे में आपको नया कूलर भी नहीं खरीदना होगा और आपका काम भी हो जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Istock
अक्सर लोग कूलर को ऐसी जगह पर लगाते हैं, जहां उस पर सीधे धूप पड़ती है। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो तुरंत आपको अपने कूलर को किसी ऐसी जगह पर शिफ्ट करने की जरूरत है, जहां उस पर धूप न पड़े। 
विज्ञापन

3 of 6
पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Istock
ऐसी स्थिति में कूलर से गर्म हवा आने की बजाए ठंडी हवा आएगी। इस कारण आपके रूम में हमेशा ठंडक बनी रहेगी। ऐसे में कूलिंग के लिए आपको किसी एसी की जरूरत भी नहीं होगी।

4 of 6
पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने कूलर को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त जगह हो। कूलर ठंडी हवा तभी देगा, जब उसे वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने कूलर की घास को समय समय पर बदलते रहना चाहिए। अक्सर कूलर में लगी पुरानी जाली के पीछे धूल और पानी जम जाता है। इस कारण हवा का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। कोशिश करें कि सीजन में कूलर की घास को दो बार जरूर बदलें। इसके अलावा आपको इस बात का भी विशेष ध्यान देना चाहिए कि घास के बीच पर्याप्त गैप जरूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुराना कूलर देगा एसी से भी ज्यादा ठंडी हवा, बस फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको कूलर को चलाते समय उसके पानी के फ्लो पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर कूलर के भीतर पानी का फ्लो सही ढंग से नहीं होगा। इस स्थिति में कूलर आपके रूम की अच्छे से कूलिंग नहीं कर पाएगा। ऐसे में आपको कूलर के भीतर फ्लो हो रहे पानी का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें