फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSY: बिटिया की शादी के लिए इस सरकारी स्कीम में निवेश करें 12,500 रुपये, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 70 लाख

Fri, 10 May 2024 05:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sukanya Samriddhi Yojana: इस स्कीम में इन्वेस्ट करके आप इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। इसके अलावा मैच्योरिटी के समय जो बेटी को मूलधन और रिटर्न मिलता है। उस पर भी आपको किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होता है। 
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं इस स्थिति में सुकन्या समृद्धि योजना निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। छोटी बचत योजनाओं में यह ब्याज दर सबसे ज्यादा है। सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। यह स्कीम में ईईई यानी  (एक्जेम्प्ट- एक्जेम्प्ट - एक्जेम्प्ट) कैटेगरी में आती है लिहाजा इस स्कीम में इन्वेस्ट करके आप इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। इसके अलावा मैच्योरिटी के समय जो बेटी को मूलधन और रिटर्न मिलता है उस पर भी आपको किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होता है। 

विज्ञापन

इस स्कीम में आपको बिटिया का खाता खुलवाने के बाद 15 सालों तक पैसा निवेश करना होता है। वहीं खाता खुलने के 21 सालों के बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम में बेटी के 18 साल होने के बाद खाता बंद करके पैसे निकालने का विकल्प भी मिलता है। 

जानना जरूरी: आखिर चेक के पीछे क्यों किया जाता है साइन? जानिए क्या है वजह

इसी कड़ी में आज हम आपको उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए करीब 70 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 

Paneer: कहीं आप भी तो बाजार से नहीं खरीदकर ला रहे मिलावटी पनीर? इस तरह करें पहचान

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश पूरे 15 सालों तक करते हैं। वर्तमान ब्याज दर 8.2 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें, तो 21 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपको करीब 70 लाख रुपये मिलेंगे।

इस शख्स ने आइंस्टीन के दिमाग को किया था चोरी, करे थे उसके 240 टुकड़े
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों को हर तिमाही में संशोधित किया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। इस स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। 

AC Tips: रात को सोते समय किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लीजिए यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें