कई लोगों को पनीर खाना पसंद है। पनीर में प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में मिलावटी पनीर की बिक्री हो रही है। अगर आप इन मिलावटी पनीर को बाजार से खरीदकर खाते हैं। ऐसे में आपकी सेहत पर कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं। खाद्य विभाग द्वारा बाजार में बिकने वाले पनीर का सैंपल इकट्ठा करके जब उसे लैब टेस्ट के लिए भेजा गया तो एक हैरान करने वाली बात सामने निकलकर आई। इस दौरान पता चला कि पनीर में चिकनाई बनाने के लिए रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया गया था। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी पनीर की पहचान कर सकते हैं।