फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीए फाइनल्स: मुगुरूजा और एनेट के बीच होगी खिताबी भिडंत, 28 साल बाद कोई स्पेनिश खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

Wed, 17 Nov 2021 09:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको

सार

मुगुरूजा और एनेट डब्ल्यूटीए के फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी। इस सीजन में एनेट ने 64 में से 48 मैच जीते हैं। वह सर्वाधिक मैच जीतने के मामले में ओंस जुबेर के साथ शीर्ष पर हैं। 

 
विज्ञापन
मुगुरूजा और एनेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेल रहीं इस्टोनियाई खिलाड़ी एनेट कोंटावित ने फाइनल में जगह बनाकर इसे यादगार बना दिया। अब कॅरिअर के सबसे बड़े खिताब के लिए एनेट का सामना स्पेन की गुर्बाइने मुगुरूजा से होगा। आठवीं वरीयता प्राप्त एनेट ने सेमीफाइनल में चौथी वरीय ग्रीस की मारिया सकारी को तीन सेट में 6-1, 3-6, 6-3 से पराजित किया। 
विज्ञापन


छठी वरीयता प्राप्त मुगुरूजा ने हमवतन पाउला बाडोसा को 6-3, 6-3 से मात दी। दोनों खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। मुगुरूजा पिछले 28 वर्षों में इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली जबकि कुल दूसरी स्पेनिश खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1993 में अरांत्सा सांचेज विकारियो खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। सांचेज तब स्टेफी ग्राफ से हार गई थी।

पांच साल बाद एक ही ग्रुप की खिलाड़ियों के बीच फाइनल
पांच साल बाद खिताबी मुकाबले में एक ही ग्रुप की खिलाड़ी आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2016 में ऐसा हुआ था। मुगुरूजा ने ग्रुप मैच में एनेट को मात दी थी। दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं जिसमें से तीन मुगुरूजा और दो एनेट ने जीते हैं। एनेट इस सत्र में चार खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें