फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशीय ताइक्वांडो में लखनऊ के होनहारों ने झटके स्वर्ण पदक

Fri, 28 Sep 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के हॉल में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने सभी वर्गों में सर्वाधिक पदक प्राप्त कर सर्वविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।  
विज्ञापन


प्रदेशीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 बालिका वर्ग में 32 से 35 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी की शालू को स्वर्ण, चित्रकूट की शिवानी को रजत तथा फैजाबाद की चंचल व मुरादाबाद की राधिका को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की श्वेता राय ने स्वर्ण, लखनऊ की वैष्णवी ने रजत तथा मेरठ की विशाखा व फैजाबाद की मनु पटेल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 38 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की शीबू बानो को स्वर्ण गोरखपुर की श्वेता वर्मा को रजत तथा देवीपाटन की श्रुति गौतम व फैजाबाद की अनुराधा पाल को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


42 से 44 किलोग्राम भारवर्ग में गोरखपुर की रिया कनौजिया को स्वर्ण, मेरठ की तनु तोमर को रजत तथा मुरादाबाद की कोयल व वाराणसी की शिवम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 49 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में इलाहाबाद की सुषमना यादव ने स्वर्ण, वाराणसी की श्वेता ने रजत तथा बरेली की रूपमान व मुरादाबाद की अनमोल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

गौरी सिंह को मिला स्वर्ण

पुरस्कार पाते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की गौरी सिंह को स्वर्ण, इलाहाबाद की आयानी पटेल को रजत तथा मुरादाबाद की अंशिका व फैजाबाद की मिली श्रीवास्तव को कांस्य पदक हासिल हुआ। 59 किलोग्राम भार वर्ग में इलाहाबाद की वागसी ने स्वर्ण , लखनऊ की रिहिमा जायसवाल ने रजत तथा अलीगढ़ की मोनिका शर्मा व आगरा की स्नेहा तिवारी नें कांस्य पदक प्राप्त किया।

अंडर-17 बालक वर्ग के अंतर्गत 41 से 45 किलो ग्राम भार वर्ग में लखनऊ के ध्रुव वर्मा को स्वर्ण, गोरखपुर के सैफ अंसारी को रजत तथा बरेली के विमल सक्सेला व कानपुर के प्रशांत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 63 से 68 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के शिवम श्रीवास्तव ने स्वर्ण, गोरखपुर के राजेश मौर्य ने रजत तथा देवीपाटन के दीपांकर सिंह व मेरठ के मो. जासीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला स्कूली क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनीललता , क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यु सिंह, जयेंद्र पाठक , अभिषेक सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें