फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTT Contender 2021: साथियान और हरमीत की युगल जोड़ी ने जीता खिताब, फाइनल में फ्रांस की जोड़ी को 3-1 से हराया

Sat, 30 Oct 2021 06:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के साथियान और हरमीत देसाई की युगल जोड़ी ने वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को खिताबी मुकाबले में फ्रांस के इमानुएल लेबेसन और एलेक्जांद्रा कैसीन की जोड़ी को 3-1 (11-9, 4-11, 11-9, 11-6) से हराया। 
 
विज्ञापन
जी साथियान और हरमीत देसाई - फोटो : twitter@WTTGlobal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के साथियान और हरमीत देसाई की युगल जोड़ी ने वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को खिताबी मुकाबले में फ्रांस के इमानुएल लेबेसन और एलेक्जांद्रा कैसीन की जोड़ी को 3-1 (11-9, 4-11, 11-9, 11-6) से हराया। 

विज्ञापन

टुनिस में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पहला सेट अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में फ्रेंच जोड़ी ने जीत हासिल की। हालांकि इसके बाद हरमीत-साथियान की जोड़ी ने जोरदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेट जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।  
विज्ञापन

हरमीत-साथियान की जोड़ी ने इससे पहले सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व की सातवीं रैंक वाली हंगरी की जोड़ी को 3-2 से हराया था।  

बात करें अन्य मुकाबले की तो साथियान को मिश्रित युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में फ्रांस की शीर्ष वरीय जोड़ी के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें