फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व के पल: राजपूताना राइफल्स के जवानों से मिलने पहुंचे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, बोले- हैप्पी दिवाली

Sat, 30 Oct 2021 06:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का पहला मेडल रहा।
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों के साथ नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। उन्होंने वहां यूनिट चार राजपुताना राइफल्स के दिग्गजों और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। इसको लेकर नीरज ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और सैनिकों का आभार जताया है। भारतीय सेना की साउदर्न कमांड ने भी नीरज से मिलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन


नीरज ने ट्वीट में लिखा- अपने बटालियन के साथ समय व्यतीत कर अच्छा लगा। मुझे उम्मीद है कि वह कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। इसके साथ ही मैं भारतीय सेना के प्रत्येक सदस्य को एडवांस में दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का पहला मेडल रहा।



इससे पहले साउदर्न कमांड ने अपने ट्वीट में लिखा- भारत के गर्व सुबेदार नीरज चोपड़ा राजपुताना राइफल्स के यूनिट पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। जीओसी डेजर्ट कॉर्प्स ने भारतीय सेना के स्पोर्ट्स स्टार को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही उदयपुर मिलिट्री स्टेश के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम को बदलकर नीरज चोपड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें