फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paracin Open 2022: 16 साल के ग्रैंडमास्टर प्रगनाननंदा ने सर्बिया में जीता टूर्नामेंट, अजेय रहकर बने चैंपियन

Sat, 16 Jul 2022 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पैरासिन (सर्बिया)

सार

एलेक्जेंडर प्रेडके 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अलीशर सुलेमेनोव और भारत के एएल मुथैया ने एक समान सात अंक हासिल किए लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर कजाकिस्तान के सुलेमेनोव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के 16 साल के ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ने शनिवार को यहां पैरासिन ओपन ‘ए’ शतरंज टूर्नामेंट 2022 का खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी ने नौ दौर के मुकाबले में आठ अंक हासिल किए। वह इस दौरान अजेय रहे और आधे अंक की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।
विज्ञापन


एलेक्जेंडर प्रेडके 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अलीशर सुलेमेनोव और भारत के एएल मुथैया ने एक समान सात अंक हासिल किए लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर कजाकिस्तान के सुलेमेनोव ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर वी प्रणव का अभियान अंतिम दौर में प्रेडके से हार के बाद 6.5 अंकों के साथ समाप्त हुआ। ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण (6.5 अंक) सातवें स्थान पर रहे।

आगामी शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने की तैयारी कर रहे प्रज्ञानानंदा ने भारत की महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्री, लचेजर योर्डानोव (बुल्गारिया), काजीबेक नोगेरबेक (कजाखस्तान), हमवतन कौस्तव चटर्जी, आर्यस्तानबेक उराजेव (कजाखस्तान) पर शुरुआती छह मैचों में लगातार जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। प्रेडके ने सातवें दौर में उन्हें बराबरी पर रोका। उन्होंने इसके बाद आठवें दौर में अर्जुन कल्याण को शिकस्त दी और फिर नौवें दौर में सुलेमेनोव के साथ उनका मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें