फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोल्डन बॉय नीरज ने खेली हॉकी तो कप्तान मनप्रीत ने फेंका भाला, खिलाड़ियों में दिखी जुगलबंदी

Tue, 31 Aug 2021 10:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरज ने भाला छोड़कर हॉकी स्टीक को अपने हाथों में थाम लिया। वहीं मनप्रीत की हाथों में हॉकी स्टीक की बजाय भाला था। इस दौरान सभी खिलाड़ी आपस में हॉकी खेलते नजर आए। यही नहीं नीरज ने मनप्रीत और वहां मौजूद नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को भाला फेंकना सिखाया। 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में रोजाना नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें भी देश को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से हर कोई मिलने को बेताब है। मंगलवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम में एक बार फिर से नीरज ने सभी का दिल जीता। नीरज के अलावा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में नीरज ने भाला छोड़कर हॉकी स्टीक को अपने हाथों में थाम लिया। वहीं मनप्रीत की हाथों में हॉकी स्टीक की बजाय भाला था। इस दौरान सभी खिलाड़ी आपस में हॉकी खेलते नजर आए। यही नहीं नीरज ने मनप्रीत और वहां मौजूद नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को भाला फेंकना सिखाया। 



गौरतलब है कि टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। वह ओलंपिक में एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। वहीं पुरुषों की हॉकी टीम ने भी इतिहास रचा। टीम ने मनप्रीत सिंह की अगुवाई में 41 साल बाद ओलंपिक पदक हासिल किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें