फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: सिंहराज ने ब्रॉन्ज जीत भारत को दिलाया आठवां पदक, राष्ट्रपति कोविंद बोले- देश को आप पर गर्व है

Tue, 31 Aug 2021 02:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में आठवां मेडल डाला। पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सिंहराज की खूब तारीफ की और उन्हें प्रतिभाशाली निशानेबाज बताया।
विज्ञापन
सिंहराज अधाना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में मंगलवार को पुरुषों की 10-मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीता। वह 216.8 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 237.9 अंको के साथ चीन के यांग चाओ  (237.9 पैरालंपिक रिकॉर्ड) गोल्ड जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के ही हुआंग झिंग (237.5) के खाते सिल्वर मेडल आया। सिंहराज के ब्रॉन्ज के साथ ही भारत की झोली में आठवां पदक आ गया। मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक आठ पदक जीत लिए हैं। भारत के खाते में अब तक दो गोल्ड, चार रजत और दो कांस्य पदक आए हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बता दें कि रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे। 

विज्ञापन

 









राष्ट्रपति बोले- देश को आप पर गर्व है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंहराज को बधाई देते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। कोविंद ने ट्वीट किया, 'सिंहराज का पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतना उत्कृष्टता हासिल करने के उनके सफर में दृढ़निश्चय का शीर्ष बिंदू है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। देश को आप पर गर्व है। आगामी वर्षों में आप और अधिक गौरव हासिल करें।'
 

सिंहाराज की तारीफ में प्रधानमंत्री ने पढ़े कसीदे
पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सिंहराज की खूब तारीफ की और उन्हें प्रतिभाशाली निशानेबाज बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, सिंहराज अधाना का अद्वितीय प्रदर्शन। भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज ने प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीता। उन्होंने कड़ी मेहनत करके उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

 


भारत की झोली में अबतक आठ पदक
  • अवनि लेखरा- गोल्ड
  • सुमित अंतिल- गोल्ड
  • भाविना पटेल- सिल्वर
  • योगेश कथुनिया- सिल्वर
  • निषाद कुमार - सिल्वर
  • देवेंद्र झाझरिया- सिल्वर
  • सुंदर सिंह गुर्जर- ब्रॉन्ज
  • सिंहराज अधाना- ब्रॉन्ज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें