फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुती चंद ने जीता दूसरा गोल्ड, पंजाब ने जीता खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला खिताब

Sun, 01 Mar 2020 11:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की तेज धाविका दुती चंद ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड जीतने के बाद रविवार को 200 मीटर में भी बाजी अपने नाम कर ली। 24 वर्षीय दुती ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलाजी का प्रतिनिधित्व करते हुए 23.66 सेकंड का समय निकाला। मुंबई विश्वविद्यालय की कीर्ति विजय भोइते ने 24.98 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

विज्ञापन




इससे पहले शनिवार को 100 मीटर स्पर्धा में भी दुती ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। दुती ने यहां 11.49 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन पर चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय विजेता बनी और खिताब अपने नाम किय। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें