फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की कोनेरू हंपी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं, विश्व चैंपियन वेनजुन को पछाड़ा

Sun, 01 Mar 2020 11:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोनेरू हंपी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी विश्व रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैंपियन जु वेनजुन को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। विश्व रैपिड चैंपियन हंपी मार्च की फीडे रेटिंग के अनुसार चीन की यिफान होऊ से पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


हंपी ने हाल में अमेरिका में प्रतिष्ठित केर्न्स कप जीता था। हंपी के 2586 ईएलओ अंक हैं जबकि यिफान 2658 ईएलओ अंक से शीर्ष पर हैं। जी हरिका द्रोणवल्ली नौवें स्थान पर हैं। तमिलनाडु की आर वैशाली जूनियर बालिका वर्ग में दसवें से नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आंनद 16वें और विदित संतोष गुजराती 22वें स्थान पर हैं। विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन ओपन रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें