टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पैरालंपिक खेलों में नया रिकॉर्ड है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था।