फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी सीजन सिक्स में छाये बल्ह के महेंद्र सिंह

Fri, 14 Dec 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में चल रहे प्रो कबड्डी सीजन सिक्स में बल्ह के महेंद्र सिंह ने बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड प्राप्त किया है। स्टार कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र सिंह ने अपनी टीम बंगलुरु बुल्स को तेलुगु टाइटंस से 13 प्वाइंट्स की जीत दिलाते हुए प्रो. कबड्डी सीजन का चौथा हाई फाइव लगाया है।

विज्ञापन


उनको अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए बेस्ट डिफेंडर के लिए 25000 रुपए से सम्मानित किया गया है। ग्राम पंचायत भड़याल के मलवाना में चंचला व मोहन सिंह के घर जन्म भड़याल निवासी इस कबड्डी खिलाड़ी ने अब तक देश और प्रदेश के लिए कई अवार्ड जीते हैं।

 हिमाचल प्रदेश से पहले कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय सेना की राष्ट्रीय टीम में होने का गौरव भी महेंद्र को प्राप्त है। यह 5 बार राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि वह हिमाचल के जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र से हैं और जब भी उनके मैच होते हैं, बल्ह के युवाओं में भारी उत्साह रहता है। क्षेत्र के लोग उनके हर मैच को बड़े ही चाव के साथ देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें