फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में छाए हिमाचल के खिलाड़ी

Fri, 14 Dec 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में चल रही जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुष टीम के खिलाड़ी अभिनव कटोच ने (48 किलोग्राम भार वर्ग में) वीरवार को हुए मुकाबले में मुक्के बरसाकर दिल्ली के बॉक्सर को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नवराज ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में पश्चिम बंगाल के मुक्केबाज को हराया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला वर्ग में सृजन शर्मा ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड के खिलाड़ी को मात दी। सृजन शर्मा भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इसके अलावा वीरेंद्र, प्रिंस, सुनील, दिव्यांशु और इशा ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से अपने कैंपस गड़वा में करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर से शुरू हुई है और 18 दिसंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश की पुरुष और महिला टीम भाग ले रही हैं। टीम में 12-12 खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम के कोच विजय नेगी, शम्मी नेगी और गायत्री ठाकुर ने बताया कि बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सूबे के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के खिलाड़ी मेडल लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें