टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक की सफलता के बाद अब आगे की योजना बनाने के लिए अनुराग ठाकुर राज्य के खेल मंत्रियों से जानना चाहेंगे कि उनकी ओर से देश को खेलों की महाशक्ति बनाए जाने में किस तरह योगदान दिया जा सकता है।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर देश में खेलों के विकास और उनका स्तर ऊपर उठाने के लिए राज्य के खेल मंत्रियों से आज बात करेंगे। टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक की सफलता के बाद बने माहौल में अनुराग ठाकुर राज्य के खेल मंत्रियों से जानना चाहेंगे कि उनकी ओर से देश को खेलों की महाशक्ति बनाए जाने में किस तरह योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
गांव, शहर स्तर पर कंपटीशन कराने और कैश अवार्ड के लिए राशि जमा करने को कहेंगे
खेल मंत्री इस दौरान राज्य के खेल मंत्रियों से गांव और शहर स्तर पर खेलों के कंपटीशन कराने के साथ जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को खोजने और तराशने का काम करने को कहेंगे। साथ ही यह भी अपील करेंगे कि खिलाडिय़ों के लिए कैश अवार्ड की राशि का पूल बनाया जाए और इसका लाभ खिलाडिय़ों को दिया जाएगा। खेल मंत्री के साथ बातचीत में खेल राज्य मंत्री निसिथ परमाणिक भी मौजूद रहेंगे।
बातचीत के मुख्य एजेंडे में खेलो इंडिया खेल और फिट इंडिया अभियान भी रहेगा। खेल मंत्री यह भी कहेंगे कि किस तरह राज्यों में स्कूल में खेलों को बढ़ावा दिया जाए। इसमें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तालमेल बिठाया जाए। स्कूल, गांव और शहर स्तर पर खेल आयोजित होंगे और उन्हें कैश अवार्ड मिलेगा तो खेलों को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा।