फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी टीम: नेहा गोयल ने कहा- टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन से टीम की बदली मानसिकता 

Sun, 26 Sep 2021 08:21 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर  नेहा ने कहा, टोक्यो ओलंपिक में हमारे प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और हमें दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ने का आत्मविश्वास मिला। हम अपना पहला पदक जीतने से चूक गए लेकिन चौथे स्थान पर रहते हुए खेलों के महाकुंभ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम : नेहा गोयल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नेहा गोयल ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में प्रेरणादायी प्रदर्शन से उनकी टीम की मानसिकता बदल गई है और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम ओलंपिक में अपना पहला पदक जीतने से चूक गई लेकिन टोक्यो खेलों में चौथे स्थान पर रहते हुए खेलों के महाकुंभ इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नेहा ने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक में हमारे प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और हमें दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ने का आत्मविश्वास मिला।

क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से हमारी मानसिकता बदली।’ उन्होंने कहा, ‘उस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पूल में शीर्ष पर रहा था। उन्हें हराने से काफी आत्मविश्वास मिला जो आगे बढ़ते हुए हमारे साथ रहेगा जब हम भविष्य में महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में खेलने की तैयारी करेंगे।’
विज्ञापन


टोक्यो खेलों के साथ ओलंपिक में पदार्पण करने वाली नेहा के लिए ओलंपिक में हिस्सा लेना कॅरिअर की बड़ी उपलब्धि थी। नेहा ने कहा, ‘ओलंपिक से पहले अर्जेंटीना और जर्मनी के दौरे से भी मेरा मनोबल बढ़ा था। मेरा मानना  है जिसके चलते हम कुछ अच्छी टीमोेें को टक्कर दे पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें