विवेक सागर को सम्मानित करने के बाद सीएमशिवराज ने कहा, 'विवेक आज से मध्यप्रदेश के डीएसपी भी हैं।' उन्होंने यह भी घोषणा की कि मध्यप्रदेश में जहां भी विवेक के परिवार वाले चाहेंगे, वहां एक पक्का घर बनाकर उन्हें दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने केवल कांस्य पदक ही नहीं जीता है, बल्कि भारतीय हॉकी का यह पुनर्जागरण है।' विवेक मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के चांदोन पिपरिया ग्राम के निवासी हैं। सीएम ने कहा कि हॉकी का यह पदक जीतकर विवेक ने चांदोन पिपरिया गांव, इटारसी, मध्य प्रदेश एवं पूरे देश को गौरवान्वित किया है।