फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UEFA Nations League: स्पेन ने रोका इटली का रिकॉर्ड 37 मैचों का अजेय अभियान

Fri, 08 Oct 2021 06:44 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान

सार

स्पेन की टीम 2-1 की जीत के साथ नेशंस लीग के फाइनल में पहुंच गई है। खिताब के लिए स्पेन का सामना बेल्जियम या फ्रांस से होगा। 22 साल बाद इटली की टीम को घर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गावी बने स्पेन के सबसे कम उम्र के फुटबॉल खिलाड़ी - फोटो : Twitter@samuelmarsden
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली का रिकॉर्ड 37 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान स्पेन ने थाम दिया। फेरान टोरेस के पहले हाफ में दागे गए दो गोल से स्पेन ने यूरोपियन चैंपियन को 2-1 से शिकस्त देकर नेशंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही स्पेन ने इटली के हाथों यूरो कप के सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

विज्ञापन


यही नहीं यह इटली की घर में पिछले 22 वर्षों (1999 के बाद) में पहली हार है। इटली को तीन साल बाद पहली हार मिली है। इससे पहले सितंबर 2018 में पुर्तगाल ने उसे पराजित किया था। इटली ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में लगातार 37 मैचों में अजेय रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

टोरेस ने 17वें और 45+2वें मिनट में गोल किए। इटली के लिए एकमात्र गोल पेलेर्गिनी ने 83वें मिनट में किया। टोरेस एक सितंबर 2020 के बाद स्पेन के लिए 11 गोल कर चुके हैं। यह किसी खिलाड़ी के सर्वाधिक गोल हैं। अन्य कोई भी खिलाड़ी पांच से ज्यादा गोल नहीं कर सका है। खिताब के लिए स्पेन का सामना बेल्जियम या फ्रांस से होगा।    
विज्ञापन


17 साल के गावी बने सबसे युवा खिलाड़ी : गावी (17 साल, दो महीने) स्पेन की ओर से खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने नगेल जुबिएता (17 साल, 9 महीने) का 85 साल (1936) पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें