फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ चैंपियनशिप : अंतिम लीग मुकाबले में आज मेजबान मालदीव से होगा छेत्री की टीम का सामना

Wed, 13 Oct 2021 04:49 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच टीमों के टूर्नामेंट में शीर्ष चार टीमें 16 अक्तूबर से को होने वाले फाइनल की दौड़ में रहेंगी। भारत के दो ड्रॉ और एक जीत के बाद पांच अंक है और वह तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
sunil chhetri - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम को सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के आखिरी लीग मैच में बुधवार को हर हाल में मेजबान मालदीव पर जीत दर्ज करनी होगी। ड्रॉ और हार से छेत्री एंड कंपनी खिताबी मुकाबले की दौड़ से बाहर हो जाएगी। भारतीय टीम पिछले 11 सत्रों से या तो विजेता बनी या उपविजेता। वह 2003 में तीसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन


मालदीव (6 अंक) और नेपाल (6 अंक) उससे ऊपर है। नेपाल का सामना बांग्लादेश से होगा। दो बार की चैंपियन मालदीव को हराना भारत के  लिए कभी आसान नहीं रहा। मालदीव फीफा रैंकिंग में भारत से 51 रैंकिंग अंक नीचे है लेकिन उसने हमेशा भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी है।

अली अशफाक की अगुवाई वाली मालदीव ने पहले मैच में नेपाल से मिली हार के बाद बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया। मालदीव के प्रदर्शन का दारोमदार भी 36 वर्ष के अशफाक पर है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो गोल किए हैं। 
विज्ञापन


तो पेले का रिकॉर्ड तोड़ देंगे छेत्री 
नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में छेत्री के गोल से भारत ने जीत दर्ज की थी। छेत्री ने ब्राजील के दिग्गज पेले के सर्वाधिक 77 गोल की बराबरी कर ली है। अब एक और गोल करते ही वह उनसे आगे निकल जाएंगे। 

चीनी ताइपे की टीम लेगी महिलाओं का इम्तिहान
भारतीय महिला फुटबॉल टीम बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खुद से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम की कठिन चुनौती का सामना करना होगा। दुनिया की 57वें नंबर की भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में बहरीन को 5-0 से हराया है।

इससे दुनिया की 40वें नंबर की टीम चीनी ताइपे के खिलाफ उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। यूएई और बहरीन के खिलाफ दो जीत के साथ टीम ने नए मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी की देखरेख में अच्छी शुरुआत की है। भारतीय कोच हालांकि चीनी ताइपे की चुनौती से अवगत हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक के मैचों में हमने महसूस किया है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या काम करने की जरूरत है। चीनी ताइपे के खिलाफ मैच इस दौरे पर हमारा अब तक का सबसे कड़ा होगा। लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। मुझे चीनी ताइपे से आक्रामक खेल की उम्मीद है। जिसका अर्थ है कि हमारी रक्षापंक्ति पर अधिक दबाव होगा।

इसका एक मतलब यह भी है कि हमारे पास उनकी रक्षापंक्ति के खिलाफ मौका बनाने का अधिक अवसर होगा। यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा। इस दौरे पर मैत्री मैचों से भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप की तैयारी कर रही। एएफसी एशियाई कप की मेजबानी भारत जनवरी-फरवरी में करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें