फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women’s Asian Cup India 2022: फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप का आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया

Tue, 12 Oct 2021 06:55 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल 11 से 30 अक्तूबर तक किया जाएगा। इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। फीफा के अनुसार इभा का लक्ष्य पूरे भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
इभा को फीफा अंडर 17 वर्ल्ड महिला वर्ल्ड कप की मेस्कट बनाया गया है - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने सोमवार को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया। इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। फीफा के अनुसार इभा का लक्ष्य पूरे भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन


भारत में अगले साल 11 से 30 अक्तूबर खेला जाएगा यह वैश्विक टूर्नामेंट 
टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल 11 से 30 अक्तूबर तक किया जाएगा। शुभंकर की घोषणा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर की गई। फीफा की मुख्य महिला फुटबॉल अधिकारी सराई बरेमैन ने कहा, ‘इभा एक मजबूत, चंचल और आकर्षक एशियाई शेरनी है जिसका उद्देश्य टीम वर्क, लचीलापन, दयालुता और दूसरों को सशक्त बनाने के  जरिए महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा उसके नाम का अर्थ खासी में अनुवाद करने पर अच्छे फैसले करने वाला है। उम्मीद है कि इभा भारत और दुनिया भर की लड़कियों को सही फैसले करने और अपनी पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

एशियाई शेरनी है इभा जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है
इभा वास्तव में एक रोमांचक और प्रेरक चरित्र है जिसका भारत और दुनिया भर के युवा प्रशंसक अगले साल भारत में फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप से पहले लुत्फ उठाएंगे।’ अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन प्रफुल्ल पटेल ने कहा,‘आधिकारिक शुभंकर इभा का अनावरण फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 की मेजबानी की राह में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इभा साहस और ताकत का प्रतीक है जो हर महिला के मूल गुण हैं, साथ ही टूर्नामेंट की जीवंतता और दूरदर्शी भावना को भी दर्शाते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें