फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनेल मेसी की सैलरी लीक, बार्सिलोना के साथ 49,11,22,92,035 रुपये का है करार

Sun, 31 Jan 2021 05:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Lionel Messi - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर लियोनेल मेसी की सैलरी की जानकारी लीक हो गई। the El Mundo (द एल मुंडो) समाचार पत्र में रविवार को एक रिपोर्ट छपी है, जिसमें मेसी के मौजूदा करार का जिक्र है। लगभग दो दशक से स्पेनिश क्लब बार्सिलोना से जुड़े मेसी को चार सीजन के लिए 55 करोड़ 50 लाख यूरो (67.3 करोड़ डॉलर) मिल रहे हैं।

विज्ञापन


इसे खेल इतिहास का सबसे महंगा करार माना जा रहा है। समाचार पत्र में यह भी दावा किया है कि उसके पास 30 पेजों का वो दस्तावेज मौजूद हैं, जिन पर मेसी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ करार करते समय हस्ताक्षर किए थे। मेसी की सैलरी के साथ-साथ सुविधाएं भत्ते-वेरीएबल का भी रिपोर्ट में जिक्र है, जो प्रति सीजन 13 करोड़ 80 लाख यूरो तक पहुंच सकता है।



33 वर्षीय लियोनेल मेसी इस सीजन से पहले बार्सिलोना का साथ छोड़ना चाहते थे, लेकिन करार की वजह से यह संभव न हो सका। मेसी बार्सिलोना को 2018 और 2019 में ला लीगा खिताब जीत चुके हैं, लेकिन चैंपियंस लीग में अबतक नहीं दिला पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें