फुटबॉल विश्व कप 2014 के मैचों की मेजबानी करने वाले ब्राजील के एक स्टेडियम में शनिवार को आग लग गई। दकमल विभाग के अनुसार, पूर्वात्तर शहर फोर्टालेजा के कास्टेलाओ एरेना में आग संभवत: ब्रॉडकास्ट क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दमकल विभाग के प्रवक्ता कर्नल आस्कर नेटो ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।