फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 36 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर ने जीता मैनचेस्टर यूनाइटेड का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का ख़िताब

Sat, 02 Oct 2021 09:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से सितंबर महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से सितंबर महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। 36 वर्षीय रोनाल्डो ने को क्लब ने अगस्त में दोबारा अपने साथ जोड़ा था। रोनाल्डो ने भी क्लब में वापसी का अपने अंदाज में जश्न मनाया था और न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड की 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा रोनाल्डो ने यूरोपियन लीग में भी गोल के साथ आगाज किया था। उन्होंने बर्न में यंग बॉयज के खिलाफ मैच में इकलौता गोल किया था। इसके बाद उन्होंने विलारियल के खिलाफ मैच में 95वें मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन


रोनाल्डो को इस अवॉर्ड के लिए टीम के गोलकीपर डेविड डी जिया, जेसे लिंगार्ड और मेसन ग्रीनवुड से कड़ी टक्कर मिली। 

बता दें कि रोनाल्डो हाल ही में चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 178 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें