अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में आज भारतीय महिला फुटबॉल टीम संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम ने इस साल में पांच मैच खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी है। कोच डेनेर्बी ने कहा, ‘हमने काफी मेहनत की है। हम पांच तकनीकी और रणनीतिक सत्र रोज आयोजित कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एशियाई कप में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे भारत में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता भी बढे़गी।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ आज होने वाले अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में इस साल की पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम ने इस साल में पांच मैच खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी हालांकि सभी टीमें ऊंची रैंकिंग वाली यूरोपीय टीमें थी।
विज्ञापन
छह माह बाद उतरेगी भारतीय टीम मुकाबला खेलने
थॉमस डेनेर्बी की टीम इसके बाद सोमवार को ट्यूनीशिया से खेलेगी जो फीफा रैंकिंग में 77वें स्थान पर है। जमशेदपुर में एक महीने अभ्यास शिविर के बाद भारतीय खिलाड़ियों को पिछले छह महीने में पहले मैच का बेताबी से इंतजार है। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल में खेला था जिसमें बेलारूस ने उन्हें 2-1 से हराया था।
कोच डेनेर्बी ने कहा, ‘हमने काफी मेहनत की है। हम पांच तकनीकी और रणनीतिक सत्र रोज आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा रनिंग सत्र भी हैं और स्थानीय टीमों के खिलाफ दोस्ताना मैच भी खेले हैं। उन्हें उम्मीद है कि एशियाई कप में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे भारत में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता भी बढे़गी।
विज्ञापन
एशिया कप की तैयारियां होंगी मजबूत
भारतीय टीम यूएई के खिलाफ जीत के साथ एएफसी एशियाई कप की तैयारी भी पुख्ता करना चाहेगी जो जनवरी-फरवरी में होना है। एशियाई रैंकिंग में 13वें नंबर पर मौजूद भारत को मेजबान होने के नाते स्वत: प्रवेश मिला है। यह टूर्नामेंट 2023 फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग भी होगा जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा।
‘हमारा मकसद एशियाई कप में अच्छा प्रदर्शन है। स्वीडन में महिला फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। नाइजीरिया में तो लोग इसके दीवाने हैं। भारत में उतना लोकप्रिय नहीं है लेकिन मेरे लिए यह अच्छी चुनौती भी है। हम कामयाब रहे तो भारत में खेल की लोकप्रियता जरूर बढे़गी।’ -थॉमस डेनेर्बी, कोच भारतीय टीम
5 मैच खेले हैं इस साल भारतीय टीम ने जिसमें एक भी जीत नहीं मिली
57वीं रैंकिंग हैं भारतीय महिला फुटबॉल टीम की जबकि यूएई की 100वीं