जून 2022 में इटली से भिड़ेगी अर्जेंटीना
- फोटो : Social Media
यूईएफए और दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (सीओएनएमबीओएल) ने मंगलवार को ऐलान किया कि जून 2022 में यूरो 2020 की चैंपियन इटली और कोपा अमेरिका की विजेता अर्जेंटीना के बीच मैच खेला जाएगा। हालांकि यह मैच किस मैदान पर होगा, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। दोनों संघ ने यह भी साफ किया कि आने वाले समय में आपसी सहयोग बढ़ाया जाएगा। इसके तहत महिला फुटबॉल, फुटसाल और युवा खिलाड़ियों के बीच भी कई मैच खेले जाएंगे। साथ ही दोनों संघ आपस में रेफरी और टेक्निकल ट्रेनिंग स्कीम का भी आदान-प्रदान करेंगे।
दोनों संस्थाओं के बीच हुए करार में तय किया गया है कि इटली और अर्जेंटीना के बीच तीन मैचों की सीरीज होगी। इसके अलावा लंदन में दोनों संस्थाएं साथ मिलकर एक ऑफिस खोलेंगी, जिसमें दोनों के सहयोग से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाया जाएगा।