फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Masters: प्रणॉय ने किया उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन को हराया, सिंधु और किदांबी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 18 Nov 2021 08:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट भारत के तीन खिलाड़ियों ने गुरुवार को कई उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में पहुंचे।
विज्ञापन
एचएस प्रनॉय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के तीन खिलाड़ियों ने गुरुवार को कई उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में पहुंचे।

विज्ञापन


प्रणॉय ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसेन को पटखनी दी। उन्होंने पुरुषों की एकल स्पर्धा में एक्सेलसेन को 14-21, 21-19, 21-16 से हराया। यह प्रणॉय की एक्सेलसेन के खिलाफ छह मुकाबलों में पहली जीत रही। 
 

महिलाओं की एकल स्पर्धा में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 47 मिनट में स्पेन की क्लारा अजुमेंदी को हराया। सिंधु ने इस मुकाबले को 17-21, 21-7, 21-12 से जीता। अजुमेंदी के खिलाफ पहली बार खेल खेलने उतरीं सिंधु को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और स्पेनिश खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन

 

पुरुषों के एकल स्पर्धा के अन्य मुकाबले में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के छठे वरीय जोनाथन क्रिस्टी को मात दी। श्रीकांत ने एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में क्रिस्टी को 13-21, 21-18, 21-15 से हराया। क्वार्टर फाइनल में अब श्रीकांत का सामना हमवतन प्रणॉय से ही होगा।  
 

तीन जीत के अलावा भारत को निराशा भी हाथ लगी। युवा शटलर लक्ष्य सेन को एकल स्पर्धा और ध्रुव कपिला-एन सिक्की की जोड़ी को मिश्रित युगल में हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला जोड़ी को भी दूसरे दौर में हारकर बाहर होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें