फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्सलान नकवी ने जीता दोहरा खिताब

Wed, 10 Oct 2012 09:59 PM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी की स्मृति में ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का ताज अंडर 17 व 19 बालक वर्ग में बरेली के अर्सलान नकवी, अंडर 17 बालिका एकल में मेरठ की गार्गी सिंह व अंडर 19 में लखनऊ अकादमी की संचाली दास गुप्ता के सिर सजा।
विज्ञापन


अंडर 17 बालिका युगल मुकाबले में मेरठ की गार्गी सिंह व लखनऊ अकादमी की तपस्वनी सामंत राय, अंडर 19 बालिका युगल में आजमगढ़ की प्रज्ञा राय व लखनऊ अकादमी की सरुनि शर्मा, बालक युगल अंडर 17 में गोरखपुर के अभिषेक सिंह व चंद्रभूषण तिवारी व अंडर 19 बालक युगल में लखनऊ अकादमी के विनय सिंह व अंसल यादव की जोड़ी विजयी रही।

विजेता व उपविजेताओं को अमर उजाला की ओर से पचास हजार की नकद धनराशि के साथ चमचमाती ट्रॉफियां देकर सपा विधायक दीप नारायण सिंह, पूर्व ओलंपियन हाकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद व झांसी के मंडलायुक्त सत्यजीत ठाकुर ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बालकों की अंडर 17 वर्ग की एकल प्रतियोगिता का खिताब बरेली के अर्सलान नकवी ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उसने लखनऊ अकादमी के अंसल यादव को 21-12, 21-19 अंकों से हरा दिया। इस वर्ग के सेमी फाइनल में अर्सलान नकवी ने गोरखपुर के सनीम रियाज को 21-17, 21-12 से और अंसल यादव ने लखनऊ अकादमी के आकाश तोमर को 21-17, 21-17 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था।

बरेली के अर्सलान नकवी ने बालकों की अंडर 19 वर्ग की एकल प्रतियोगिता का खिताब भी अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में उसने लखनऊ अकादमी के अंसल यादव को कांटे के मुकाबले में 22-20, 18-21 और 28-26 से हराकर दोहरी खुशी हासिल की। इससे पूर्व सेमी फाइनल मुकाबले में अर्सलान नकवी ने गोरखपुर के सनीम रियाज को 21-10, 21-11 से और अंसल यादव ने आजमगढ़ के विनय सिंह को 21-13, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

बालिकाओं की अंडर 17 वर्ग का एकल खिताब मेरठ की गार्गी सिंह ने जीता। फाइनल मुकाबले में लखनऊ अकादमी की प्रज्ञा सिंह ने उन्हें वाक ओवर दे दिया। इससे पूर्व गार्गी सिंह ने लखनऊ की प्रगति गुप्ता को 15-21, 21-19, 21-19 से और प्रज्ञा सिंह ने लखनऊ अकादमी की तपस्वनी राय को 21-18, 21-16 से सेमी फाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिकाओं की अंडर 19 वर्ग की प्रतियोगिता का एकल खिताब लखनऊ अकादमी की सचांली दास गुप्ता ने लखनऊ अकादमी की सरुनी शर्मा को 21-16, 16-21, 21-12 से हराकर जीत लिया। सचांली ने लखनऊ की प्रगति गुप्ता को 21-12, 21-11 से और सरुनी शर्मा ने लखनऊ अकादमी की प्रज्ञा सिंह को 21-14, 21-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।  

बालिकाओं की अंडर 17 वर्ग की डबल्स का खिताब मेरठ की गार्गी सिंह और लखनऊ अकादमी की तपस्वनी सामंत राय की जोड़ी ने अंशुमिता गोरखपुर और प्रगति गुप्ता लखनऊ की जोड़ी को 21-15, 21-9 से हराकर जीत लिया। इसी वर्ग में अंडर 19 का डबल्स खिताब आजमगढ़ की प्रज्ञा राय और लखनऊ अकादमी की सरुनी शर्मा की जोड़ी ने लखनऊ अकादमी की सचांली दास गुप्ता और गोरखपुर की श्रद्धा तिवारी की जोड़ी को 21-14, 21-17 से हराकर जीत लिया।

बालकों के अंडर 19 वर्ग का डबल्स खिताब लखनऊ अकादमी के अंसल यादव और आजमगढ़ के विनय सिंह की जोड़ी ने आदित्य सागर और सुफियान अंसारी वाराणसी की जोड़ी को 21-18, 21-12 से हराकर जीत लिया। बालकों की अंडर 17 वर्ग का डबल्स खिताब गोरखपुर के अभिषेक सिंह व चंद्रभूषण त्रिपाठी की जोड़ी ने लखनऊ अकादमी के आकाश तोमर और कपिल की जोड़ी को 19-21, 21-15, 21-15 से हराकर जीत लिया।

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत डीपी सिंह, शकील अहमद, बृजेंद्र यादव, नफासत रिजवान, अमलेंद्र चौधरी, अश्वनी शुक्ला, आशुतोष शर्मा, शब्बीर अहमद आदि ने किया। प्रतियोगिता की रिपोर्ट आयोजन सचिव शकील अहमद ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें