देश के चोटी के गोल्फर गत चैंपियन चिराग कुमार और ज्योति रंधावा दिल्ली गोल्फ कोर्स में 10 से 13 अक्टूबर तक होने वाले सातवें बिल्ट ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट का आकर्षण इसकी एक करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि भी रहेगी।
बल्लारपुर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ् इंडिया इस टूर्नामेंट का पहली बार दिल्ली गोल्फ कोर्स में आयोजित कर रहा है। बल्लारपुर इंटरनेशनल ग्राफिक्स पेपर होल्डिंग्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ योगेश अग्रवाल ने पीजीटीआई के निदेशक पदमजीत संधू के साथ एक प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि बिल्ट ओपन में चोटी के गोल्फरों की भागीदारी रहेगी।