फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: भाग्यशाली होते हैं वे लोग जिनके पास होती है ऐसी संतान, पूरा परिवार रहता है खुशहाल

Thu, 05 Jan 2023 09:37 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chanakya neti - फोटो : amarujala
विज्ञापन

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन के पहलुओं को गहराई से साझा किया है। वे अर्थशास्त्र के महान ज्ञाता थे। यही कारण है कि आचार्य चाणक्य को कौटिल्य भी कहा जाता है। चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में गुणी संतान के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य के अनुसार जिनके परिवार में ऐसी गुणी संतान होती है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसा परिवार सुखों से परिपूर्ण रहता है। चलिए जानते हैं किस तरह के संतान पूरे कुल का नाम रोशन करते हैं...  

विज्ञापन


वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
विज्ञापन


 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

आज्ञाकारी संतान
एक अच्छी और संस्कारी संतान से न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे परिवार के लोगों का जीवन सफल हो जाता है। ऐसी संतान माता-पिता के साथ पूरे कुल का नाम रोशन करती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिनकी संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं।

विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त 


संस्कारवान संतान
ऐसी संतान जो हमेशा माता पिता, गुरु और बड़ों का आदर करें, महिलाओं का सम्मान करे, जिसे अच्छे-बुरे कार्यों में फर्क समझ आता हो ऐसी संतान हमेशा कुल का नाम रोशन करती है। ऐसे लोग न सिर्फ बुलंदियों को छूते हैं बल्कि समाज में भी खूब सम्मान प्राप्त करते हैं।

ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण


शिक्षा का महत्व समझे
ऐसी संतान जो ज्ञान को हासिल करने के लिए हमेशा गंभीर रहता है, ऐसी संतान पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। अच्छी शिक्षा के दम पर वह अपने परिवार को गौरवान्वित करता है। पढ़-लिखकर जीवन में अच्छे मुकाम हासिल करने वाले बच्चों के माता पिता को अपनी परवरिश पर नाज होता है।

ज्ञानी
आचार्य चाणक्य के अनुसार ज्ञान ही हर प्रकार के अंधकार को दूर करने की क्षमता रखता है। ऐसे में जिस परिवार में ज्ञानी बच्चे होते हैं वो अपनी मेहनत और ज्ञान के दम पर जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं। साथ ही परिवार का नाम रोशन करते हैं।

कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें