फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu: अपने साथ इन चीजों को रखने से होता है धन का नुकसान

Sat, 27 Jun 2020 12:03 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कई बार बहुत अधिक प्रयास करने के बाद भी हम धन की बचत नहीं कर पाते हैं। हो सकता है ऐसा हमारे आसपास के वातावरण के कारण हो रहा हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को अपने पास रखने से धन का नुकसान होता है। आइए, आज जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको अपने पास रखने से धन हानि होने की संभावना रहती है...
 
विज्ञापन

2 of 7
बंद घड़ी
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार बंद घड़ी अपने पास रखना शुभ नहीं होता है। बंद घड़ी से नकारात्मकता बढ़ती है। अगर आपकी घड़ी बंद हो गई है तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। बंद घड़ी को पहनने और घर में रखने से नुकसान होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुराना टिकट 
  • कई लोगों को यात्रा के पुराने टिकट संभाल कर रखने की आदत होती है, परंतु वास्तुशास्त्र के अनुसार पुराना टिकट रखना शुभ नहीं होता है। अपने पर्स में और जेब में पुराना टिकट रखने से खर्चों में इजाफा होता है।
 

4 of 7
फटे हुए नोट
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार फटे हुए नोट अपने पास में रखने से धन हानि होती है। अगर आपके पास भी फटे हुए नोट हैं तो इन्हें अपने पास न रखें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फटा पर्स
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार फटा पर्स रखना अशुभ होता है। फटा पर्स रखने से धन हानि होती है। फटे हुए पर्स के कारण नकारात्मकता बढ़ती है। अगर आपका पर्स फट गया है तो इसे बदल लें।
 
विज्ञापन

6 of 7
खाली पर्स
  • व्यक्ति को पर्स को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पर्स में कुछ पैसे रखने चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार खाली पर्स रखने से धन का नुकसान होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फटी जेब
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार फटी जेब वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े पहनने से धन हानि होती है। 

नोट: ये जानकारी विभिन्न स्तोत्रों द्वारा ली गई है, अमर उजाला किसी भी बात की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए किसी वास्तुशास्त्त्र के जानकार से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें