फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने में देखते हैं ये फल, तो आपको नौकरी-कारोबार में मिलेगी बड़ी कामयाबी

Thu, 25 Jun 2020 06:57 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सपनों का मतलब - फोटो : pixa
नींद में सपने देखना आम बात है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर एक सपने का मतलब होता है। ये सपने हमारे जीवन में कुछ इंगित करते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों की व्याख्या विस्तृत रूप में की गई है। हम आपको ऐसे पांच सपने बताएंगे, जिनके माध्यम से आप यह जान सकेंगे कि आपके जीवन में उनका क्या मतलब है। यदि आप सपने में सेब, केला, अमरूद या आंवला जैसे फल देखते हैं तो उनका क्या मतलब होता है। वे किस बात की ओर इशारा करते हैं। जानते हैं विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
सपने में सेब देखना
सपने में सेब देखना
यदि कोई पुरूष नींद में वह सपना देखता है जिसमें उसे सेब दिखाई देता है तो समझ लीजिए कि उसे कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। ऐसे जातक को व्यापार और नौकरी में तरक्की हासिल होती है। वहीं कोई शादीशुदा स्त्री सपने में सेब देखती है तो इसका अर्थ है कि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी और वह पुत्र आगे चल कर खुब फूलेगा और फलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
सपने में केला देखना - फोटो : सोशल मीडिया
सपने में केला देखना
सपने में केला दिखाई देना तो अच्छा माना जाता है। किंतु यदि आप सपने में केला खा रहे हैं तो यह अशुभ माना जाता है। वहीं यदि केला खाने वाला व्यक्ति शादीशुदा हो, तो माना जाता है कि यह उसके वैवाहिक जीवन के लिए खतरे का संकेत होता है। ऐसे व्यक्ति को जल्द ही सचेत हो जाना चाहिए।

4 of 7
सपने में अमरूद देखना - फोटो : अमर उजाला
सपने में अमरूद देखना
माना जाता है कि सपने में अमरूद खाते देखना धन पाने का सूचक-होता है। दरअसल, यदि आप सपने में अमरूद खाते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होगी। इसलिए सपने में अमरूद खा रहे हैं तो यह आपके लिए कुछ अच्छा होगा।
विज्ञापन

5 of 7
अनानास - फोटो : PIXABAY
सपने में अनानास देखना
यदि आप सपने में खुद को अनानास खाते हुए देखते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में अनानास खाने वाले व्यक्ति को आगे चलकर वास्तविक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
आंवला - फोटो : सोशल मीडिया
सपने में आंवला देखना
जो व्यक्ति सपने में खुद को आंवला खाते हुए देखता है इसका मतलब है कि उस व्यक्ति की जल्दी ही कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। सपने में आंवला खाना शुभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बादाम - फोटो : getty images
सपने में बादाम देखना
सपने में बादाम दिखना शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको किसी सुख का अनुभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें