फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब है पौष मास कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी, जानें तिथि, मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व 

Thu, 31 Dec 2020 08:08 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी 2 जनवरी 2021, शनिवार को मनाई जाएगी। पौष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी पर जो भक्त सच्चे मन से भगवान गणेश का व्रत रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जानते हैं संकष्टी चतुर्थी व्रत की विधि महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त....

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
संकष्टी चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त 
सुबह की पूजा का मुहूर्त 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
शाम की पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 57 मिनट तक

संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
  • इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करें।
  • उसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 
  • एक चौकी लें उसे गंगाजल से उसे शुद्ध करें।
  • चौकी पर साफ पीला कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर गणेश जी की मूर्ति को विराजमान करें। 
  • भगवान गणपति के सामने धूप-दीप प्रज्वलित करें। 
  • उसके बाद तिलक करें।
  • भगवान गणेश को पीले-फूल की माला अर्पित करें। 
  • भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 
  • गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। 
  • गणेश जी की आरती करें। 
  • शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत को पूरा करें।
विज्ञापन

संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व
संकष्टी चतुर्थी को गणाधिपति संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजन किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। भगवान गणेश की कृपा से घर में शुभता आती है कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं सफलता प्राप्त होती है। भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें