Alakshmi Puja Inauspicious: शास्त्रों में मां अलक्ष्मी को अवगुणों में विस्तार करने वाली देवी माना गया है। जहां पर ये होती हैं वहां पर नकारात्मकता का बोलबाला रहता है।
- फोटो : istock
Alakshmi Puja Inauspicious: मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जिन घरो में धन-दौलत और सुख-समृद्धि का वास होता है वहां पर अवश्य ही मां लक्ष्मी विराजती हैं। जो नियमित रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं वहां पर मां लक्ष्मी जरूर वास करती हैं। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई और स्वच्छता बहुत ही प्रिय होती है। दिवाली पर हमेशा मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है क्योंकि दिवाली पर मां लक्ष्मी स्वर्गलोक से पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा आराधना से प्रसन्न होकर सुख और वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। जहां मां लक्ष्मी के एक स्वरूप से घर पर शुभता आती है तो वहीं मां लक्ष्मी का एक ऐसा रूप भी जिसे शास्त्रों में अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
हिंदू धर्म ग्रंथों में मां एक लक्ष्मी के रूप को पूजा करना वर्जित माना गया है। मां लक्ष्मी के इस स्वरूप के घर में शुभता आने के स्थान पर अशुभता का फल मिलता है। आइए जानते हैं आखिरकार मां लक्ष्मी का कौन सा रूप ऐसा है जिसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है।
- जहां देवी लक्ष्मी को धन,सुख और संपदा की देवी माना जाता है। जिनकी पूजा-अर्जना करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, तो वहीं दूसरी तरफ मां लक्ष्मी का एक रूप गरीबी,बीमारी और दरिद्रता की भी देवी हैं जिनका नाम अलक्ष्मी है। देवी अलक्ष्मी माता लक्ष्मी की बड़ी बहन है। कुछ कारणों से घर पर देवी लक्ष्मी की जगह उनकी बड़ी बहन और दरिद्रता की देवी अलक्ष्मी अपना निवास स्थान बना लेती हैं।
विज्ञापन
- मां लक्ष्मी के अलक्ष्मी रूप में उनके हाथ में मदिरा है और यह सफेद वस्त्र धारण करती हैं। जब भी किसी के घर में अलक्ष्मी का वास होता है वहां पर दरिद्रा, बीमारियां, मानसिक तनाव और अधर्म का वास होता है।
- शास्त्रों में मां अलक्ष्मी को अवगुणों में विस्तार करने वाली देवी माना गया है। जहां पर ये होती हैं वहां पर नकारात्मकता का बोलबाला रहता है। अलक्ष्मी के प्रवेश करने से सभी तरह के बुरे और अशुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ जाता है।
- जब मां अलक्ष्मी का प्रभाव बढ़ जाता है तब जातक का विवेक और बुद्धि काम नहीं करती है। घर में धन,अच्छे विचार, ज्ञान और संपदा नहीं टिक पाती है। ऐसी भी मान्यता है कि जब घरों में मां अलक्ष्मी का प्रवेश होता है तब अकाल मृ्त्य का भय भी पैदा हो जाता है।