फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को प्रिय हैं ये तीन राशियां, हर लेते हैं इनके सभी सकंट

Sat, 07 Sep 2024 06:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता का स्थान प्राप्त है। उनकी पूजा करने से बल, बुद्धि, और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता का स्थान प्राप्त है। उनकी पूजा करने से बल, बुद्धि, और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, क्योंकि वह सभी के दुखों और कष्टों को हर लेते हैं। उनके आशीर्वाद से जातक की सभी समस्याओं का निवारण होता है। 

 

वैसे तो रोजाना ही विघ्नहर्ता की पूजा की जाती है, परंतु विशेष कृपा प्राप्ति के लिए भादों माह सबसे उचित होता है। ये माह गणेश भगवान की पूजा को समर्पित है, क्योंकि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। हर साल गणेश भगवान के जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो 10 दिनों तक लगातार चलता है। 

विज्ञापन

इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा पाठ करने से गणेश जी की कृपा बनी रहती हैं। यूं तो गणेश जी सभी जातक के दुख हर लेते हैं, लेकिन कुछ राशियां उन्हें अति प्रिय हैं। आइए इनके नाम जान लेते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जिस कारण ये लोग हर काम में तेज और निपुण होते हैं। माना जाता है कि ये गणेश जी की प्रिय राशि है, इसलिए इस राशि के लोगों पर उनकी कृपा बनी रहती हैं। साथ ही ये लोग बुद्धिमान भी होते हैं। बप्पा की कृपा से इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार और गणित के कारक ग्रह होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं वे काफी तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। ये राशि भगवान गणेश की प्रिय है, जिसपर बप्पा खूब मेहरबान रहते हैं। इससे मिथुन राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं।
 
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में उन्हें न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। वह व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। इस राशि पर गणेश जी की कृपा बनी रहती हैं, जिससे सभी समस्याओं का निवारण होता हैं। बप्पा के आशीर्वाद से मकर राशि के जातकों को व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें