इन मंत्रों में से आदिशक्ति जगदंबा के नर्वाण मंत्र का जाप करना बेहद ही प्रभावशाली माना गया है। मां की आराधना के लिए तो यह मंत्र प्रभावशाली है ही साथ ही में नवग्रह शांति के लिए भी ये महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता के अनुसार इस मंत्र के जाप से नवग्रह शांत होते हैं, जिससे आपके जीवन में आने वाली बाधाओं का अंत होता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है नर्वाण मंत्र और कैसे करना चाहिए इसका जाप।