without take injection woman recived a massage you are vaccinated
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, टुटू की महिला के साथ पेश आया वाक्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में कोरोना वैक्सीन लगाए बिना महिला बुजुर्ग को मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला को अभी एक ही डोज लगी है। लेकिन इस बीच महिला को बिना वैक्सीन लगाए दूसरी डोज लगवाने का मैसेज आ गया।
टुटू के रहने वाले दिनेश ने बताया कि उनकी बुजुर्ग 83 वर्षीय मां को अप्रैल में कोरोना की पहली डोज लग चुकी थी लेकिन इस बीच वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान फिसलकर चोटिल हो गई। कमर के नीचे की तरफ हल्का फ्रैक्चर आने से डॉक्टरों ने मरीज को बेड रेस्ट करने को कहा। महिला मरीज पूरी तरह ठीक हो जाती उससे पहले तीन नवंबर को दूसरी डोज लगने का मैसेज आ गया।
परिजनों ने जब मोबाइल पर यह मैसेज देखा तो वह दंग रह गए। महिला के बेटे दिनेश ने बताया कि विभाग की लापरवाही से ऐसा हुआ। वहीं सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा और नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी हेमराज बैरवा से इस मामले पर संपर्क करना चाहा तो दोनों ने फोन नहीं उठाए।