फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 36 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 11 Oct 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई थी। बावजूद प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश भर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई थी। बावजूद प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.5, सुंदरनगर में 32.9, कांगड़ा में 32.2, हमीरपुर में 31.6, चंबा में 30.7, भुंतर में 30.3, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 24.1, कल्पा में 21.3, और केलांग-डलहौजी में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें