प्रदेश में 16 मई से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कई क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
कुल्लू और लाहौल में ऊंची चोटियों पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
16 मई से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कई क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना है। गुरुवार दोपहर को रोहतांग समेत बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे में बर्फ के फाहे गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई है।
मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा और दारचा-शिंकुला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही गुरुवार को सामान्य रही। जिला में गरज के साथ हुई बारिश से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है।